महसी: शिवपुर में पुलिस चौकी के पास से भैंस चोरी, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात पुलिस चौकी शिवपुर से चंद कदम दूर घर के बाहर बंधी भैंस को अज्ञात चोर खोल ले गए। सुबह भैंस गायब मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित आनंद कुमार अवस्थी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष खैरीघाट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।