गुमला: हाइवा के नीचे घुसा स्कूटी चालक सदर अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Jun 21, 2026 गुमला पालकोट रोड के हंसदोन के पास रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सेमरा खरवाड़ीह गांव निवासी 35 वर्षीय डोम्बा खड़िया के रूप में हुई है।डोम्बा बघिमा तिलई डीह से स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। तभी हंस दोन के पास उसकी स्कूटी खड़े हाईवे के नीचे घुस गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।