गभाना: गभाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल व असम में पार्टी की प्रचंड जीत पर जताई खुशी, मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न
गभाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी के चुनाव परिणामों में मिली प्रचंड जीत पर जोरदार जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आतिशबाजी के साथ ‘भारत माता की जय’ जय श्री राम के नारों से माहौल गूंज उठा।