वारिसलीगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने खोए हुए पांच मोबाइल फोन उनके मालिक को सौंपे
वारसलीगंज थाना में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने पांच लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंपा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।