तालबेहट: बार कस्बे के गडलयाना मोहल्ले में गलियों में फैली गंदगी और कीचड़ से स्थानीय लोग परेशान, जताया आक्रोश और सफाई की उठाई मांग
बार कस्बे के गडलयाना मोहल्ले में गंदगी और कीचड़ का अंबार लगा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और बीमारियां फैलने की आशंका जताई है,उक्त मामले में स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया लेकिन सफाई नहीं की गई है, उक्त मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने जल्द सफाई की बात कही है।