खुजनेर: राज्य मंत्री गौतम टेटवाल गोपाल मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में हुए शामिल
राज्यमंत्री गौतम टेटवाल गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब पूज्य भागवत आचार्य कोकिल पुष्प महाराज के मुखारविंद से चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में पचोर पहुंचकर शामिल हुए इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना करते हुए रुक्मणी विवाह के प्रसंग का आनंद लिया।