जयपुर: चित्रकूट थाने में सीपी की जनसुनवाई में एक परिवादी नंगे पांव पहुंचा, एक बुजुर्ग ने अपने बेटों से मकान दिलाने की गुहार की
Jaipur, Jaipur | May 30, 2026 चित्रकूट थाने में आज जयपुर कमिश्नर की जनसुनवाई के अंदर एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों पर फर्जी वसीयत बनाकर मकान पर कब्जा करने कि आप बीती सुनाई बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह 13 सितंबर 2025 को अमृतसर तीर्थ यात्रा पर गई थी पीछे से उनके बेटों ने उनके मकान पर ताले तोड़कर नए ताले लगा दिए वह उनके कमरों के आगे दीवार खड़ी कर दी दरवाजे बदल दिए और घर से बेदखल कर दिया।