सलोन: अतरथरिया गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने की मारपीट, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
3:5:2026 को 11:30 सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के अतरथरिया गांव की तारपाल ने आरोप लगाया की उसके गांव के ही रहने वाले 5 दबंगों ने मामूली बात को लेकर उसे व उसकी बहन को जमकर मारापीटा। पीड़िता ने सलोन पुलिस को लेकर शिकायती पत्र भी दिया। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और दबंगों द्वारा लगातार पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी दी जा रही है।