फतुहा: फतुहा में शाम 7:00 बजे तेज आंधी-पानी से शादी-विवाह के उत्सव में पड़ा खलल
Fatwah, Patna | Apr 29, 2026 फतुहा में आई तेज आंधी पानी ने शादी विवाह के उत्सव पर पानी फेर दिया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगी दर्जनों टेंट तिरपाल उड़ गए हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच भी तेज आंधी के कारण भगदड़ का माहौल हो गया है।बारात पक्ष को बारात जाने व सरात पक्ष को स्वागत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विवाहोत्सव वाले परिवार काफी परेशान है।