बारुन: नहर किनारे पईन में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना कैनाल नहर के समीप से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। शव बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क से भलुआ गाँव जाने वाले रास्ते में स्थित नहर के पईन (छोटी जलधारा) में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।