चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर के
तंबाकू पट्टी से भालियाडीह तक सड़क जर्जर, ग्रामीण त्रस्त
चक्रधरपुर शहर के तंबाकू पट्टी से भालियाडीह तक जाने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। जलजमाव के कारण लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।