हैदरगढ़: दहिला गांव की रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में दहिला गांव की रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ-बनारस रेल खंड पर पिलर संख्या 1010/24 के पास दहिला क्रॉसिंग पर स्थानीय लोगों ने यह शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लोनीकटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।