किशनगढ़ बास: खैरथल में ग्रामीण सेवा शिविर में तुरंत कार्रवाई, वर्षों से अवरुद्ध रास्ता खुलवाकर ग्रामीणों को दी राहत
Kishangarhbas, Alwar | Jun 15, 2026
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्राम पंचायत इस्माइलपुर में सोमवार दोपहर 2:00 बजे एक राजस्व शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करते हुए प्रशासन ने वर्षों से अवरुद्ध रास्ते को खुलवाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की। मुनशरीफ के प्रार्थना पत्र पर खसरा नंबर 715 स्थित गैर मुमकिन रास्ते पर अवैध अवरोध होने की शिकायत पर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और रास्ते को खुलवा दिया।