बमोरी: झागर: युवक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bamori, Guna | Oct 13, 2026 ग्राम झागर थाना धरनावदा निवासी हेमराज पुत्र लालाराम किरार उम्र 35 वर्ष, ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी । घटना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । प्रकरण की जांच डीएसपी श्री विवेक अष्ठाना को सौंपी गई थी ।