आरोन: जिले के सभी थाना क्षेत्र में ₹74 लाख की स्मैक गांजा अफीम जप्त, 27 मामले दर्ज कर 41 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना जिले में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। 3 जून को दी जानकारी में एसपी हितिका वासल ने बताया, जिले के सभी थाना क्षेत्र में 1 मई से 31 मई 2026 तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। 74 लाख रुपए की अवैध अफीम स्मैक और गांजा अभियान के दौरान जप्त किए गए। 27 प्रकरण दर किए गए है एवं अवैध नशा तस्करी में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।