हुज़ूर: 14 जून रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त लाभार्थी बहनों के खातों में करेंगे अंतरित
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2026 मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 14 जून रविवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की राशि लाभार्थियों के खातों में अंतरित करेंगे|इसके साथ ही करीब 190.85 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्य की सौगात भी प्रदेशवासियों को दी जाएगी|