किशनगढ़ बास: खैरथल में 21 वर्षीय छात्र के साथ दोस्तों ने की मारपीट, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Kishangarhbas, Alwar | Apr 3, 2026
खैरथल के वार्ड संख्या 3 निवासी कृष्णकांत जाटव के साथ उसके ही दोस्त और साथियों द्वारा जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कृष्णकांत हनुमान जयंती के कार्यक्रम से घर लौट रहा था तभी उसके दोस्त ने फोन कर उसे बस स्टैंड बुलाया और उस पर साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।