मुरैना नगर: अतरसुमा मल्टी के पास ट्रांसफार्मर बदलते समय बिजली पोल टूटा, 25 फीट से गिरा प्राइवेट कर्मचारी, लापरवाही के आरोप
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अतरसुमा में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ।प्राइवेट कर्मचारी देवेंद्र कुशवाहा बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहा था,तभी सीमेंट का पोल टूट गया और वह करीब 25 फीट नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया।परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लाए,जहां इलाज जारी है।परिजनों ने जर्जर पोल और बिना अनुमति काम कराने की लापरवाही का आरोप लगाया है।