नारायणपुर: नाबालिग अपहरण कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि रंगरा थाना कांड संख्या 29/25 में 28 दिसंबर 2025 को पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को पहले ही बरामद कर लिया था।