बांका: ज़मीनी विवाद में थेभाई गांव निवासी एक महिला के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
Banka, Banka | May 20, 2024 थेभाई गांव के महिला को जमीन विवाद में दबंगो ने गाली गलौज कर मारपीट किया। जब उसका पति बचाने दौड़े तो उसके साथ भी मारपीट किया। घटना के बाद पीड़ित महिला सोनी कुमारी अपने पति शरणीजत कुमार के साथ थाना पहुंचकर गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताई की शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है।