सैदपुर: PCS परीक्षा में 9वीं रैंक पाकर ARTO बने धर्मेंद्र कुशवाहा, पंडापुर में मिठाई खिलाकर मनाया गया जश्न
UP PCS द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में देवकली ब्लॉक के पण्डापुर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा ने 9वीं रैंक प्राप्त कर एआरटीओ पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे देवकली ब्लॉक और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।