चायल: चक चमरूपुर में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया, पालिकाध्यक्ष ने सुनीं फरियादें
प्रत्येक सोमवार की भांति शाम 5 बजे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कविता पासी ने चक चमरूपुर स्थित अपने कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेयजल, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान समस्त फरियादियों ने सुनाई अपनी समस्या!