शेखपुरा: गगरी पंचायत के ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुखिया कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी पर लगाया आरोप
गगरी पंचायत के ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति को सरकार के द्वारा 3 डिसमिल भूमि भूमिहीन परिवारों को देना था। लेकिन मुखिया, कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा मनमाने तरीके से भूमि दे दिया गया है। इस मौके पर कैलाश रविदास, गणेश पासवान, रेखा देवी,सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।