दुर्ग: दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की
दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर सिंधी समाज के आराध्य देवता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। आरोपियों का नाम सन्नी वर्मा और विक्की है। युवकों की पतासाजी में पुलिस लगी हुई है। युवकों पर केस दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख भी कुम्हारी थाने पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।