दुर्ग: दुर्ग जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान बड़ा मामला, सर्जरी के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
दुर्ग। जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। सर्जरी के बाद दो महिलाओं की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि यह मौत दवाओं के रिएक्शन की वजह से हुई है। ओटी टेबल पर ही दोनों को झटके व अकड़न होने लगी थी। नसबंदी के बाद आनन-फानन में दोनों को आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया था।