दुर्ग: जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामने बिल्डिंग की ढलाई के दौरान हुआ हादसा
भिलाई के जुनवानी में अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सामने बन रही बिल्डिंग की ढलाई के दौरान पूरा सेंटरिंग अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इसमें 9 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज इसी अस्पताल में किया जा रहा है।