दुर्ग: जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में छज्जा गिरने से 9 मजदूर घायल
छज्जा गिरा, 9 मजदूर घायल जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज परिसर में हादसा,पुलिस अधिकारी ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च परिसर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर जाने से नौ मजदूर घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।