बहराइच: डिगिहा के पास पेट्रोल पंप का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
बहराइच जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में डीज़ल एवं पेट्रोल आपूर्ति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ डिगिहा स्थित के.बी. पेट्रोलियम का औचक निरीक्षण कर प्रोपराईटर मनीष मातनहेलिया से डीज़ल एवं पेट्रोल की प्राप्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।