सहारनपुर: प्रजापति समाज ने UPPSC परीक्षा में 37वें स्थान पर आने वाले विशेष प्रजापति का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया
हसनपुर निकट कार्यालय पर सोमवार दोपहर 12:30 बजे प्रजापति समाज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में 37वां स्थान प्राप्त करने वाले विशेष प्रजापति का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। विशेष प्रजापति ने इस परीक्षा में सफलता हासिल कर समीक्षा अधिकारी (RO) बन गए हैं और उन्हें लखनऊ सचिवालय में असाइनमेंट दिया गया है।