दतिया नगर: जनगणना ट्रेनिंग में पानी के कैंपर में मिला मेंढक, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
जिले में चल रही जनगणना ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है। सिविल लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों को कैंपर के जरिए पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसका ढक्कन खुला हुआ था और स्वच्छता के कोई समुचित इंतजाम नजर नहीं आए। इस संबंध में तस्वीरें शनिवार सुबह करीब 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।