मऊगंज: मऊगंज के बरहटा निवासी सूर्यमणि शुक्ला बने राज्य प्रबंधन समिति के सदस्य, राजभवन में ली शपथ
Mauganj, Rewa | Dec 2, 2025 मऊगंज जिले के बरहटा गाव निवासी सूर्यमणि शुक्ला को कलेक्टर की अनुशंसा पर राज्य प्रतिनिधित्व के लिए चयनित करने के बाद राज्यपाल ने मध्यप्रदेश राज्य प्रबंधन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। 28 नवंबर 2025 को राजभवन में आयोजित समारोह में उन्होंने शपथ ग्रहण की। आज 2 दिसंबर की सायंकाल 4 बजे कलेक्टर ने उन्हें सम्मानित किया।