मऊगंज: मऊगंज कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन, 2100 विद्यार्थियों ने किया गीता पाठ
Mauganj, Rewa | Dec 1, 2025 मऊगंज के शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में आज सोमवार सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 15 का सस्वर पाठ किया गया, जिसमें जिलेभर से आए 2100 विद्यार्थियों ने एक साथ सहभागिता की।मुख्य वक्ता पंडित राज कुमार शर्मा ने गीता ज्ञान की महत्ता बताया।