कनाट प्लेस: दिल्ली नगर निगम जोन कमेटी चुनाव में कांग्रेस ने भी उतारा प्रत्याशी
दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटी चुनाव में कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. संख्या बल कम होने की वजह से कांग्रेस ने सिर्फ शाहदरा नॉर्थ जोन कमेटी चुनाव में चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है.कांग्रेस की तरफ से चेयरमैन पद पर जरीफ, डिप्टी चेयरमैन के पद पर नाजिया, समिति के सदस्य के लिए सबिला बेगम ने नामांकन किया.