कनाट प्लेस: दिल्ली नगर निगम जोन कमेटी चुनाव में भाजपा ने 10 जोन में उतारा प्रत्याशी, जीत का किया दावा
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के जोन कमेटी चुनाव में चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और स्थायी समिति सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है. सख्या बल कम होने की वजह से ,एसपी सिटी जोन,करोल बाग जोन और वेस्ट में भाजपा ने अपना उमीदवार नहीं उतारा है. दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने दावा किया कि सभी भाजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे.