कनाट प्लेस: शकूरपुर इलाके से 20 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच की ER1 की टीम ने पकड़ा,रेप और पोक्सो एक्ट मामले में था वांछित
डीसीपी संजय कुमार सेन ने 30 अगस्त को बताया कि रेप और पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित बदमाश शकूरपुर जेजे कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय जुमरत को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है उसे कोर्ट ने इस मामले में भगोड़ा घोषित कर रखा था उसके गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 20000 का इनाम भी रख रखा था