कनाट प्लेस: दिल्ली नगर निगम जोन कमेटी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 11 जोन में उतारा प्रत्याशी, जीत का किया दावा
दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 11 जोन कमेटी में अपना प्रत्याशी उतारा है. आम आदमी पार्टी ने 11 जोन कमेटी के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन के साथ ही स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. नामांकन के मौके पर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार और नेता सदन मुकेश गोयल मौजूद थे.