खुरई: सहोद्रा बाई राय वार्ड से 14 वर्षीय बच्चा घर के सामने से लापता, देहात थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Jul 17, 2025 गुरुवार शाम 6 बजे देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड के जगदीश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी संध्या ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई कि बुधवार शाम लगभग 6 बजे उनका 14 वर्षीय बच्चा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था लेकिन अचानक गायब हो गया वार्ड में और सभी दोस्तों सहित रिश्तेदारों में पता लगाया लेकिन नहीं मिला तब थाने में रिपोर्ट लिखाई