खुरई: शहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 3 साल की सजा
Khurai, Sagar | Jul 16, 2025 बुधवार शाम लगभग 6 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में दोषी पाते हुए आरोपी नरेंद्र उर्फ़ भूरी ठाकुर को 3 साल की सजा और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है, घटना दिनांक 25 अगस्त 2024 को गांव की दुकान से सामान खरीद कर लौट रही नाबालिग से रास्ता रोककर आरोपी ने की थी अश्लील छेड़खानी