खुरई: किसानों को खाद के साथ जबरन नैनो खाद की बॉटल बेची जा रही, विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jul 16, 2025 खुरई में खाद की दो बोरियों के साथ किसानों को 6 सौ रु की नैनो खाद की एक बॉटल जबरन बेची जा रही है जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, किसानों ने बुधवार दोपहर 3 बजे तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है, मांग की है कि या तो बॉटल देना बंद करें या 5 बोरियो पर एक बॉटल दें.