बेगूसराय: बखरी थाना की पुलिस ने 483 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, मोटरसाइकिल जप्त
बखरी थाना की पुलिस ने 483 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस दौरान एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप्त की गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है.