निज़ामाबाद: निजामाबाद के गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में जोड़ मेले के दूसरे दिन सिख रणबांकुरों ने दिखाए शस्त्र कला के हैरतअंगेज करतब
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन दिवसीय जोड़ मेले के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से शाम 5 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों और शस्त्र कला के शानदार प्रदर्शन का आयोजन हुआ। दूर-दराज से पहुंची सिख संगत ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया ।