बरेली: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में हुआ पांच दिवसीय मनोवैज्ञानिक आकलन प्रशिक्षण सत्र
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में पांच दिवसीय मनोवैज्ञानिक आकलन और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।बी.एड.प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 6 से 11 मार्च 2025 तक किया गया जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण, रेटिंग स्केल ,मनोवैज्ञानिक उपकरण , आदि के विषय में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई ।