पथरगामा: पथरगामा रजौन मोड़ के पास स्कूल बस गड्ढे में उतरी, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
शुक्रवार को सुबह प्रखंड के रजौन मोड़ बिषाहा के पास भारत भारती पब्लिक स्कूल गोड्डा की बस एक बाइक चालक को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। बता दें कि जिस वक्त बस गड्ढे में उतरी नन्हे बच्चे स्कूल बस में सवार थे स्कूल बस के चालक की सूझबूझ से नन्हे बच्चे को कुछ नहीं हुआ।