शाहजहांपुर: बच्चों ने रंगों और शब्दों के माध्यम से दी अग्नि सुरक्षा की सीख, जागरूकता अभियान
शाहजहाँपुर। जनपद में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के तहत अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता और व्याख्यान आयोजित कर विद्यार्थियों को आग से बचाव के गुर सिखाए गए।