करौं: करौं थाना क्षेत्र में सड़क जाम से लोग बेहाल, स्कूली बच्चे व दुकानदार परेशान
Karon, Deoghar | Apr 30, 2026 करौं थाना क्षेत्र के स्कूल रोड, ग्राम करौं पर आए दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। छोटी सड़क पर बड़ी-बड़ी गाड़ियों के आवागमन के कारण लंबा जाम लगता है, जिससे स्कूली बच्चे समय पर नहीं पहुँच पाते, दुकानदारों का काम ठप हो जाता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे फिर जाम लग गया, जिससे भारी परेशानी उत्पन्न हो गई।