सहजनवा: इंडियन टैंकर्स पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी को लेकर कागजात और बिलों की जांच की, गीडा में मचा हड़कंप
आयकर विभाग ने बुधवार को गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) स्थित इंडियन टैंकर्स कंपनी पर छापा मारा। यह कार्रवाई टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग के चल रहे अभियान का हिस्सा है। इस अचानक हुई छापेमारी से न केवल संबंधित कंपनी, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।