होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिट्टी से बनाई सीड्स वाल की दी जानकारी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नर्मदापुरम कलेक्टर ने सीड्स वॉल की जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई इस सीड्स वॉल में मिट्टी के छोटे-छोटे गोले तैयार कर उनमें विभिन्न पौधों के बीज रखे गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि सीड्स वॉल का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने प्रेरित करना।