सांगानेर: पूर्व डिप्टी CM पायलट ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
देशभर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार पिछले 10 दिनों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेताओं ने चुनाव से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही महंगाई लगातार बढ़ रही है।