बरेली: बरेली में गैस एजेंसी पर SDM का छापा, सिलेंडर भरे लेकिन वितरण में गड़बड़ी हुई उजागर
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जन सुनवाई में मिली शिकायत के बाद शेरगढ़ गैस एजेंसी पर प्रशासन ने अचानक छापा मार दिया। 6 अप्रैल को SDM बहेड़ी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने एजेंसी पर पहुंचकर गहन जांच की। छापेमारी के दौरान कैश मेमो बुक और डिलीवरी वाहनों के रजिस्टर खंगाले गए। जांच में यह तो सामने आया कि गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में मौजूद