लखनऊ में आज शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे लगभग एक युवक का जंगल में शव मिला। उसकी पहचान 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या करके शव को जंगल में फेंकने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के अमावा जंगल की है।